जेल की ऊंची दीवारें भी नहीं रोक पाईं बहन का प्यार, आगरा जेल में भैया दूज पर दिखा रिश्तों के प्रेम का भावुक मंजर

आगरा जिला जेल में भैया दूज का पर्व बेहद भावुक माहौल में मनाया गया। बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचकर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात के दौरान भाई-बहन दोनों की आंखें नम हो गईं, जिसे देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 November 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Agra: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भैया दूज आगरा जिला जेल में भी भावुक माहौल के बीच मनाया गया। इस मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल परिसर के बाहर बहनों की भीड़ जुटने लगी।

बहनों ने तिलक लगाकर की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

जेल में पहुंचीं बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। लंबे समय बाद भाइयों से मुलाकात का अवसर मिलने पर कई बहनें भावुक हो गईं। वहीं, अपने परिवार की बहनों को सामने देखकर बंदी भाइयों की आंखें भी नम हो गईं।

Agra News: जिस कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते थे शिक्षक, वहीं मिला उनका शव; हत्या के पीछे कौन?

मुलाकात के दौरान भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली। किसी बहन ने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई तो किसी ने भाई के बेहतर भविष्य और जल्द घर लौटने की कामना की।

आगरा जेल में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की तस्वीर (Img: Dynamite News)

जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

भैया दूज के पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मुलाकात के लिए सुरक्षा और प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सुरक्षा जांच के बीच बहनों को अपने भाइयों से मिलने का अवसर दिया गया।

Prayagraj News: पॉक्सो कोर्ट के वारंटी रोहित धारीकर को मुट्ठीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलाखों के बीच भी कायम रहा भाई-बहन का रिश्ता

जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का अनोखा नजारा देखने को मिला। सलाखों के पीछे बंद भाइयों और बाहर से आई बहनों के बीच मुलाकात का यह भावुक दृश्य लोगों को भावुक कर गया।

Location :  Agra

Published :  11 November 2026, 3:32 PM IST

Advertisement