बरेली में 122 दरोगाओं और चौकी प्रभारियों के तबादले, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

बरेली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एक साथ 122 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें विभिन्न थानों में तैनात दरोगा और महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी शामिल हैं। इस बदलाव से शहर से लेकर देहात तक पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रभावित हुई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 11 November 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली जिले में पुलिस महकमे के भीतर बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक साथ 122 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में विभिन्न थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी भी शामिल हैं।

तबादला आदेश के बाद शहर से लेकर देहात तक पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है। कई चौकी प्रभारियों को दूसरी चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को थानों में स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी के इस प्रशासनिक फेरबदल में कुतुबखाना, बिहारीपुर, सिविल लाइंस, मॉडल टाउन, बाकरगंज, करगैना और कर्मचारी नगर समेत कई चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं।

जानिए किस चौकी प्रभारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी

एसएसपी के आदेश के अनुसार, कुतुबखाना चौकी प्रभारी अनूप सिंह को कस्बा आंवला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बैरियर वन चौकी प्रभारी राजा भारद्वाज को बिहारीपुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बिहारीपुर चौकी प्रभारी रोहित तोमर को बल्लिया चौकी और बल्लिया चौकी प्रभारी नरेंद्र शर्मा को थाना हाफिजगंज भेजा गया है।

25 को उठनी थी बहन की डोली, 13 दिन पहले उठी इकलौते भाई की अर्थी: झांसी में भीषण हादसे ने छीनीं तीन परिवारों की खुशियां

सिविल लाइंस चौकी प्रभारी कमल कुंडू को थाना भमोरा, आवास विकास चौकी प्रभारी मोहित कुमार को थाना आंवला और मॉडल टाउन चौकी प्रभारी सौरभ टेंडा को नकटिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नकटिया चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह को थाना आंवला स्थानांतरित किया गया है।

बाकरगंज चौकी प्रभारी वकार अहमद को थाना अलीगंज भेजा गया है। मलकपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार को मनोना धाम चौकी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि मनोना धाम चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राघव को थाना शेरगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

करगैना चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह को फरीदपुर चौकी और कस्बा चौकी प्रभारी श्रीनाथ शर्मा को नवाबपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नवाबपुरा चौकी प्रभारी वीरेश भारद्वाज को थाना देवरनिया भेजा गया है।

कई अन्य चौकियों और थानों में भी बदली तैनाती

परसाखेड़ा चौकी प्रभारी पवन कृष्ण यादव को थाना मीरगंज स्थानांतरित किया गया है। ढकिया डाम चौकी प्रभारी पुनीत कुमार को कर्मचारी नगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी दीपक वर्मा को थाना फरीदपुर भेजा गया है।

बदायूं में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत; चार लोग हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

रामगंगानगर चौकी प्रभारी योगेंद्र कटारे को थाना शीशगढ़ और टीपी नगर चौकी प्रभारी गौरव अत्री को थाना शाही स्थानांतरित किया गया है। थिरिया खेतल टोल प्लाजा चौकी प्रभारी मांगेराम को थाना बिशारतगंज भेजा गया है। इसके अलावा धाराटांडा चौकी प्रभारी पवन कुमार को थाना बारादरी और बड़ी कस्बा चौकी प्रभारी तेजपाल सिंह को थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से किए गए इस फेरबदल में कुल 122 पुलिसकर्मियों के तबादले शामिल हैं। आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और विभिन्न थानों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है।

Location :  Bareilly

Published :  11 November 2026, 3:32 PM IST

Advertisement