बरेली नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक, वेबसाइट ठप… टैक्स और ई-टेंडरिंग सेवाएं बंद
बरेली नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर हमला होने से पूरी डिजिटल व्यवस्था ठप हो गई है। टैक्स भुगतान, ई-टेंडरिंग और ऑनलाइन बिलिंग जैसी सेवाएं बंद हैं, जिससे रोजाना 50 से 80 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। ब्लू होस्ट सर्वर पर हुए हमले के बाद आईटी टीम रिकवरी में जुटी है।