हिंदी
देवरिया पुलिस की कार्रवाई (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सोशल मीडिया पर बंदूक से फायरिंग करने का वीडियो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। फेसबुक पर प्रवीण यादव नामक आईडी से आठ नवंबर 2026 को बंदूक से फायरिंग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद देवरिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: Deoria: 18 नवंबर से शुरू होगी जयप्रकाश नारायण विचार संदेश यात्रा, गन्ने के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग
जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान प्रवीण यादव पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव, निवासी चकियाबा, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के रूप में हुई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपनी चिड़िया मारने वाली बंदूक से फायर किया था। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने संबंधित बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Deoria News: गोवध मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गोवंशीय पशु किया बरामद!
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई है। मामले में बंदूक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Deoria
Published : 9 November 2026, 8:21 PM IST
Topics : Deoria Crime news Deoria News Deoria Police Action Kotwali Police Deoria Praveen Yadav Deoria