हिंदी
जतिंदर बीर सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात (Img : Dynamite News)
सहारनपुर की सियासत में उस वक्त चर्चा तेज हो गई। जब जतिंदर बीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जाने लगे हैं। इस मुलाकात को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सामाजिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस मुलाकात के बाद जतिंदर बीर सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सिख समाज एकतरफा समाजवादी पार्टी के साथ जाएगा। उनके इस बयान के बाद सहारनपुर की राजनीति में सिख समाज की भूमिका को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार बनी काल, पिता और कार चालक की मौत; पत्नी-बेटियां घायल, मेरठ रेफर
जतिंदर बीर सिंह ने PDA के फॉर्मूले में 'P' से पंजाबी समाज को भी जोड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि PDA में पंजाबी भी शामिल हैं। इस बयान को समाजवादी पार्टी की सामाजिक समीकरणों वाली राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सिख-पंजाबी समाज को संगठन या चुनावी राजनीति में कोई अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है? क्या जतिंदर बीर सिंह को पार्टी में कोई महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है? फिलहाल इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन जतिंदर बीर सिंह के बयान और अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात ने सहारनपुर की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
Location : Saharanpur
Published : 9 November 2026, 8:18 PM IST