हिंदी
बलिया में छत गिरने से मजदूर की मौत (Img: Dynamite News)
Ballia: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गोंडधप्पा गांव में सोमवार को मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार हो गया है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय शंकर तिवारी के मकान की छत की ढलाई होनी थी।
बलिया में छत ढही (Img: Dynamite News)
इसकी तैयारी के लिए बगल में स्थित पुरानी ईंट की छत पर गिट्टी, बालू और सीमेंट रखा गया था। इस दौरान चार मजदूर छत पर मसाला तैयार कर रहे थे। तभी अचानक पुरानी छत भरभराकर नीचे गिर गई।
ये भी पढ़ें: Ballia: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी की बादशाहत, झारखंड को दी मात
इसकी चपेट में आने से बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव निवासी मजदूर जयराम पटेल 50 वर्ष और मकान मालिक की बेटी किरण तिवारी 21 वर्ष मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
बलिया में छत ढही (Img: Dynamite News)
ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने जयराम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरण तिवारी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Ballia News: सेमीफाइनल में पहुंची यूपी की टीम, फुटबॉल में गुजरात को 1-0 से हराया
घटना की सूचना पर एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्र, क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी से मलबा हटवाया गया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका पर पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों से संपर्क किया। पता चला कि हादसे के समय मौजूद तीन अन्य मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच गए थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
Location : Ballia
Published : 9 November 2026, 8:00 PM IST
Topics : Ballia Roof Collapse Accident Ballia News Gonddhappa Village News Muzdoor ki Maut Ballia Uttar Pradesh Accident News