सीतापुर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा पर बरसाई गोलियां, चाचा लहूलुहान

सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र बुधवार को जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। भतीजे ने अपने सगे चाचा पर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 7:05 PM IST
google-preferred

Sitapur: पिसावां थाना क्षेत्र के लोहाखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया।  भतीजे ने अपने सगे चाचा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, लोहाखेड़ा गांव निवासी अमित यादव पुत्र स्वर्गीय संजय यादव का अपने चाचा रामअवध यादव(फूल सिंह) पुत्र रामलाल यादव से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इसी विवाद के दौरान अमित ने चाचा पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इसमें रामअवध यादव को तीन से चार गोलियां लगने की बात सामने आई है।

सीतापुर मे जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीतापुर में रफ्तार का कहर: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत

दोनों परिवारों के बीच थी पुरानी रंजिश

बताया जाता है कि जमीन विवाद के साथ दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही थी। वर्ष 2023 में रामअवध यादव पर अमित के पिता संजय यादव की भाले से हत्या करने का आरोप लगा था। पिता की हत्या के बाद से अमित अपने चाचा से रंजिश मानता था। इसी बीच जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन की मौत; दो घायल

पुलिस का बयान 

प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि घायल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sitapur

Published :  18 November 2026, 6:58 PM IST

Advertisement