सिद्धार्थनगर में शिक्षकों का हल्लाबोल, पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर जुटे

पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर सिद्धार्थनगर में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 7:38 PM IST
google-preferred

​Siddharthnagar: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय परिसर शिक्षकों की हुंकार से गूंज उठा। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने मैदान में उतरकर एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले भर से आए शिक्षकों और पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

प्रमुख मांगें और समस्याएं

शिक्षकों ने शासन-प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं पुरजोर तरीके से उठाईं। शिक्षकों ने 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए नई पेंशन प्रणाली (NPS) समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) तत्काल बहाल करने की मांग की। साथ ही पूर्व चयनित शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के पूर्वगामी प्रभाव को समाप्त करने के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग उठाई।

शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की एसटीएफ जांच के आदेश पर रोक लगाने, प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति और 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने की मांग की। इसके अलावा ब्रिज कोर्स परीक्षा में 50 प्रतिशत न्यूनतम उत्तीर्णांक की अनिवार्यता खत्म करने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शुरू करने, विद्यालयों में द्वितीय शनिवार का अवकाश घोषित करने और प्रत्येक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

बीएसए कार्यालय बना शिक्षकों के आंदोलन का केंद्र

​सिद्धार्थनगर: रसोई गैस सिलेंडर में बड़ा खेल? वजन कराया तो खुल गई पोल, वीडियो वायरल

मांगें न मानने पर दी हिदायत 

​धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने दो टूक शब्दों में कहा कि शिक्षकों की ये मांगें पूरी तरह से न्यायसंगत हैं और सरकार को इनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "जब तक पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक शिक्षकों का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।"

सिद्धार्थनगर में शिक्षक आंदोलन की गूंज,

​जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय ने धरने को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "अपने अधिकारों और हक की लड़ाई के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा। आज का यह धरना शिक्षकों की एकता और ताकत का प्रमाण है।"

सिद्धार्थनगर में फिर रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां; तीन लोग गंभीर रूप से घायल

इन लोगों की रही मौजूदगी

​यह पूरा धरना कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान विकास चंद्र मिश्रा, शिव प्रसाद चौधरी, वैभव श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अवधेश यादव, इंद्रसेन सिंह, संतोष अग्रहरि, जावेद अहमद और लालजी यादव समेत संघ के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Location :  siddharthnagar

Published :  18 November 2026, 7:32 PM IST

Advertisement