पहले चाची से लड़ाए नैन, फिर किया प्रेग्नेंट और जब मन भर गया तो हत्या कर आंगन में किया दफन

गर्भवती महिला किरण रावत की हत्या का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। चाची की उसके ही भतीजे से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपनी चाची को प्रेग्नेंट कर दिया। पढ़ें पूरा मामला

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 24 November 2026, 11:23 AM IST
google-preferred
Jaipur News: गर्भवती महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की और फिर उसी मकान के चौक में गड्ढा खोदकर शव को जमीन के नीचे दफना दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी बेखौफ होकर पदयात्रा में शामिल होने सामोद चला गया। सात दिन बाद जब मकान मालिक को शक हुआ और पुलिस ने जमीन खोदकर शव बाहर निकलवाया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिंदायका थाना क्षेत्र के सिंवार मोड़ स्थित प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी का है।

शक के चलते गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या

थानाधिकारी अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवेश कुमार रावत उर्फ हग्गु (20) निवासी गांव परसा औलिया, थाना सफदरगंज, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह जयपुर की प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे किरण के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर उसने 23 सितंबर को किरण का गला दबा दिया और मुंह पर कपड़ा लगाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने मकान के चौक में जमीन खोदी और महिला के शव को वहीं दफना दिया।

जमीन के नीचे दबा मिला गर्भवती महिला का शव

27 सितंबर को मकान मालिक कृष्ण कुमार मीणा जब मकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान भ्रूण भी मां के शरीर से अलग हो गया।

किरण और उसका आरोपी भतीजा (Image: X)

किरण और उसका आरोपी भतीजा (Image: X)

मृतका की पहचान किरण रावत (35) पुत्री रामचन्द्र, निवासी शाहदतगंज, जिला बाराबंकी के रूप में हुई। मकान मालिक कृष्ण कुमार मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

रिश्ते में चाची लगती थी मृतका

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपी प्रवेश कुमार और किरण रिश्ते में चाची-भतीजे लगते थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। इसके बाद वे अपने गांव से जयपुर आ गए और यहां किराए के मकान में लिव-इन पार्टनर के रूप में रहने लगे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को किरण के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद पदयात्रा में शामिल होने चला गया आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को हत्या और शव दफनाने के बाद प्रवेश कुमार पदयात्रा में शामिल होने सामोद चला गया। वहां से लौटने के बाद वह 24 से 26 सितंबर तक अपनी फैक्ट्री में काम करता रहा। उसे अंदेशा था कि 27 सितंबर को मकान से शव मिलने पर वारदात का खुलासा हो सकता है।

ऐसे में वह फैक्ट्री मालिक से किराए के 500 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने उसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पकड़ लिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

हत्या की इस वारदात का खुलासा करने में बिंदायका सीआई अनिल कुमार जैमिनी, स्पेशल टीम के कांस्टेबल श्रीराम और सुनील सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Jaipur

Published :  24 November 2026, 11:23 AM IST

Advertisement