DN Exclusive: UP Assembly Elections 2027, सपा जल्द करेगी अपने चुनावी अभियान का शंखनाद; जानिये इस बार पार्टी की खास रणनीति
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश-भर में “समाजवादी समानता भाईचारा रैली” आयोजित करने जा रही है, जिसकी शुरुआत 29 मार्च को नोएडा के दादरी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।