UP Assembly Election: सपा का नया सियासी समीकरण, आजम खान को एयरपोर्ट छोड़ने खुद पहुंचे अखिलेश यादव

यूपी की सियासत में कभी-कभी तस्वीरें भी बड़े-बड़े बयान दे जाती हैं। घोषण पत्र जारी करने के बाद अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद आजम खान को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 November 2026, 10:57 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने आज गुरूवार को अपना PDA प्रण पत्र यानी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लखनऊ के एक होटल में प्रेस वार्ता के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई बड़े तमाम नेताओं की मौजूदगी में यह घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणा पत्र जारी करने से पहले IG प्रेस वार्ता को सबसे पहले आजम खान ने संबोधित किया जिसमें उन्होने अपनी जेल के अंदर रहने की कहानियां सुनाई। शेर ओ शायरी सुनाकर कई पलों को याद किया और सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।  बाद में घोषणा पत्र अखिलेश यादव ने जारी किया लेकिन अंत में समाजवादी पार्टी के अंदर एक नई तरह की सियासी कैमिस्ट्री देखने को मिली सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद आजम खान को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर छोड़ने गए ।

मंच पर छलका आजम खान का दर्द

आजम खान ने आज घोषणा पत्र जारी करते हुए जेल के अंदर की अपनी कहानियां बताई। उन्होनें यह भी बताया कि किस तरह उनका और उनके बेटे का सरकार और पुलिस ने उन पर हमला करने की कोशिश की। उन्होनें तंज कसते हुए कहा की सरकार ने महज मुर्गी चोरी जैसे आरोप के अंदर उनको बंद किया और न्याय मिलने तक वह अपनी कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

आजम को छोड़ने खुद एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश

अखिलेश यादव प्रेस वार्ता के बाद आजम खान के साथ कई बाद मंच पर मौजूद रहे और दोनों नेता खुश नजर आए लेकिन उत्तर प्रदेश कि सियासत की सबसे बड़ी तस्वीर तब सामने आई जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए और उनको छोड़ कर के आए। उनकी फोटो और तस्वीरें भी सामने आई और इसको लेकर के समाजवादी पार्टी का एक नया सियासी समीकरण बनता दिख रहा है।

मुलायम के दौर से रहा है खास रिश्ता

अखिलेश यादव ने आजम खान को उनको एयरपोर्ट छोड़कर के सबको जवाब दे दिया है और यह बता दिया है आजम खान उनके लिए कितने जरूरी हैं और कितने करीबी हैं। बता दे की आजम खान बहुत पहले समय से ही अखिलेश यादव ही नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के साथी रह चुके हैं और हाल के दिनों में अखिलेश यादव जब रामपुर जेल में आजम खान बंद थे तब उनसे मिलने गए थे।

2027 से पहले बड़ा सियासी संदेश

इसे संयोग ही कहा जा सकता है कि उनके रामपुर जेल में जाने के कुछ ही दिनों बाद आजम खान डासना जेल गाजियाबाद में शिफ्ट किया गया और उसके कुछ ही दिनों बाद उनको जमानत भी मिली। और अब अब आजम खान उत्तर प्रदेश के सियासत में एक बड़ा चेहरा बनकर लौट आए हैं और सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि आजम खान समाजवादी पार्टी के एक बड़े चेहरे के साथ साथ कई तौर पर पार्टी को अलग अलग मौर्चों पर उनकी मदद और एक ताकत बनकर के जो उभरे हैं उसे वह पूरा करेंगे।

Location :  Lucknow

Published :  26 November 2026, 10:56 PM IST

Advertisement