Bareilly News: कृषि यंत्रों की चोरी के मामलों में पुलिस का एक्शन; ट्रैक्टर, मक्का कटर मशीन और वाहन बरामद

बरेली में अलीगंज और बहेड़ी पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का स्वराज ट्रैक्टर, मक्का कटर मशीन और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा वीरो वाहन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मशीन को बंद पड़े भट्ठे के पास तिरपाल से ढककर छिपा रखा था।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 November 2026, 8:28 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। अलीगंज और बहेड़ी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलीगंज पुलिस ने चोरी के स्वराज ट्रैक्टर के साथ बदायूं के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बहेड़ी पुलिस ने मक्का कटर मशीन चोरी के मामले में छह युवकों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मशीन को बेचने के लिए बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास नीले रंग के तिरपाल से ढककर छिपा रखा था। पुलिस ने चोरी के कृषि यंत्रों के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है।

अलीगंज में चोरी के ट्रैक्टर के साथ बदायूं का आरोपी गिरफ्तार

अलीगंज पुलिस ने बुधवार को चोरी के ट्रैक्टर के मामले में कार्रवाई करते हुए बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गांव नगला पुखरा निवासी 52 वर्षीय बिन्टू पुत्र वीर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अलीगंज थाने में बीएनएस की धारा 317(5) के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2023 में बदायूं के उघैती थाने में भी उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

Hathras Accident: हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 गंभीर

बंद भट्ठे के पास तिरपाल से ढककर छिपाई थी मक्का कटर मशीन

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी सखावत हुसैन ने 24 नवंबर को मक्का कटर मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुफीद, ताहिर और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जवाहरपुर और वारिस पट्टी के बीच स्थित मजार के पास तथा अरसियाबोझ गांव के दक्षिण में स्थित बाग से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर मक्का कटर मशीन चोरी की थी। मशीन को बेचने के उद्देश्य से कुइयाखेड़ा गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे के निकट छिपाया गया था।मशीन की पहचान छिपाने के लिए उसे नीले रंग के तिरपाल से ढक दिया गया था।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मक्का कटर मशीन और घटना में इस्तेमाल महिंद्रा वीरो वाहन संख्या यूपी 25 केटी 1522 बरामद किया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

Saharanpur: बायोमेट्रिक हाजिरी से 20 हजार वेतन तक, सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

सातों पर विधिक कार्रवाई

बहेड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में जवाहरपुर निवासी मुफीद अहमद (22), पिन्दारी अभयचंद निवासी मोहम्मद ताहिर (20), अरसियाबोझ निवासी जीशान (20), शाहिद (24), कबीर अहमद (19) और मोहम्मद नयाब (19) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद ताहिर के खिलाफ वर्ष 2025 में भी मारपीट, धमकी और दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। बरामदगी के आधार पर चोरी के मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाई गई है।

अलीगंज में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रसून कुमार, हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और कैलाश सिंह शामिल रहे। वहीं, बहेड़ी में उपनिरीक्षक श्रीनाथ शर्मा, मोहित मावी, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, राहुल कुमार, अंकित सिंह, अमरजीत और विकास कुमार ने कार्रवाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार सातों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  26 November 2026, 8:28 PM IST

Advertisement