Parliament Special Session: सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 30 नवंबर से होगा शुरू; जानिए क्या-क्या होगा सेशन में

केंद्र सरकार ने गुरूवार शाम को अबसे थोड़ी देर पहले एक बड़ा ऐलान करते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। 30 नवंबर से लोकसभा की बैठक के साथ संसद के विशेष सत्र की शुरूआत होगी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 November 2026, 8:24 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्र सरकार ने गुरुवार शाम को संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। 30 नवंबर से लोकसभा की बैठक के साथ संसद के विशेष सत्र की शुरुआत होगी। लोकसभा और राज्यसभा की बैठकों के बाद 3 दिसंबर को विशेष सत्र का समापन हो सकता है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। इस बीच महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कब होगी लोकसभा और राज्यसभा की बैठक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर बताया कि सरकार ने आवश्यक संसदीय कामकाज के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठकें दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है।

सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को होगी। संसदीय कामकाज की आवश्यकता के अनुसार दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है।

Parliament Special Session: सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 30 नवंबर से होगा शुरू; जानिए क्या-क्या होगा सेशन में

क्यों बुलाया जा रहा संसद का विशेष सत्र

केंद्र सरकार का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब वर्ष 2029 से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से परिसीमन विधेयक पारित कराए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है, लेकिन इसके प्रावधानों को लागू करने के लिए परिसीमन यानी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण और संबंधित संशोधनों की आवश्यकता है।

ऐसे में संसद की बैठकें बुलाए जाने के फैसले को परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक इस विधेयक को आगामी बैठकों के एजेंडे में शामिल करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Anant Singh Daughter Wedding: शिवांगी की शादी में वर्दी में खाना परोसना पड़ा महंगा,वायरल वीडियो के बाद सतीश कुमार लाइन हाजिर

100 दिन बाद भी मानसून सत्र का औपचारिक समापन नहीं

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, 100 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद बुधवार रात तक मानसून सत्र का औपचारिक समापन नहीं हुआ था। इससे पहले वर्ष 2008 में संसद का एक सत्र 87 दिनों तक बिना औपचारिक समापन के रहा था।

मानसून सत्र की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाए जाने के बाद से ही संसद का विशेष या विस्तारित सत्र बुलाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब सरकार की ओर से दोनों सदनों की बैठकें दोबारा बुलाने का अनुरोध किए जाने के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है।

Location :  New Delhi

Published :  26 November 2026, 8:13 PM IST

Advertisement