Deoria News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में आयोजन, 138 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

देवरिया राजकीय आईटीआई परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 138 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 26 November 2026, 8:18 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया राजकीय आईटीआई परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 138 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 129 हिंदू और नौ मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: Deoria News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए थे माता-पिता, घर लौटे तो कमरे में मिला बेटे का शव; जांच में जुटी पुलिस

DEORIA 3

देवरिया में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम (Img: Dynamite News)

नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रामजनम, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि राजू मणि, सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, अवनीश मणि, अमित वर्मा, निशिकांत दीक्षित, राजेश सिंह, रमिता जायसवाल सहित विभिन्न खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: Deoria News: तीसरी बार टूटी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने नई मूर्ति और कार्रवाई का दिया आश्वासन

एक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये का प्रावधान

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी वर्गों के पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाता है। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक निर्धारित है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं।

देवरिया में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम (Img: Dynamite News)

इसमें 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये की गृहस्थी की सामग्री दी जाती है। शेष 15 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। समारोह के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।

Location :  Deoria

Published :  26 November 2026, 8:18 PM IST

Advertisement