UP Assembly Election 2027: मिशन 2027 के लिए कासगंज में भाजपा का महामंथन, धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कासगंज में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई। संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दो सत्रों में चली बैठक में नए मतदाताओं को जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा की गई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 November 2026, 5:40 PM IST
google-preferred

Kasganj: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कासगंज के नदरई गेट स्थित राजमहल होटल में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। दो सत्रों में चली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, मतदाता अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और संगठक मंत्री अभय गिरी मौजूद रहे। वहीं, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बैठक की अध्यक्षता की।

नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए बनी रणनीति

बैठक के पहले सत्र में विधानसभा प्रभारियों, विधानसभा विस्तारकों, जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान आगामी मतदाता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के साथ ही अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Election1

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी (Image Source: Dynamite News)

Kasganj Crime: दहेज में बाइक की डिमांड बनी मौत की वजह? संदिग्ध हालात में मिला शिवानी का शव

संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की गतिविधियों को लगातार गति देने और चुनावी तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने का संदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

बैठक के दूसरे सत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। विधानसभा चुनाव 2027 को केंद्र में रखते हुए संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र में सक्रियता और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में मतदाता अभियान से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर रहा।

Election2

कासगंज में भाजपा की हुई अहम बैठक (Image Source: Dynamite News)

फिर दहलाने की साजिश या अफवाह? ‘जलसा’ और बीएमसी को बम से उड़ाने की आखिर किसने दी धमकी

बैठक में शामिल हुए भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी

संगठनात्मक बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री मधुलिका राघव ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, क्षेत्रीय मंत्री डीएस लोधी, जिला प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, आकाश दीप रानू, महेंद्र बघेल और सीमा उपाध्याय मौजूद रहे।

इसके अलावा सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र शाक्य, विधायक विपिन डेविड, डॉ. बीडी राना, केपी सिंह, शरद गुप्ता और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

Location :  Kasganj

Published :  26 November 2026, 5:40 PM IST

Advertisement