महराजगंज: पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने सड़क हादसे में घायल रामरतन साहनी को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

महराजगंज जनपद के निचलौल में गुरूवार को पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने मनवता की ऐसी प्रेरक मिसाल कायम की, जिसने सभी के दिलों को छू लिया। सड़क हादसे में घायल बकुलडीहा गांव निवासी रामरतन साहनी को सुशील टिबड़ेवाल ने तत्काल अपनी गाडी से अस्पताल पहुंचाया। इस त्वरित मदद से रामरतन साहनी की जान बच गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 November 2026, 6:08 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): संविधान दिवस के अवसर पर गुरूवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील टिबड़ेवाल ने मानवता की एक प्रेरक मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल शख्स को देखकर उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रमों को दरकिनार किया और तत्काल मदद के हाथ बढ़ाए। सुशील टिबड़ेवाल ने घायल शख्स को तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचा। घायल को त्वरित इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई। स्थानीय लोग सुशील टिबड़ेवाल की इस प्रेरक पहल को सलाम कर रहे हैं। मानवता और नेकी की उनकी इस मिसाल की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में दिखा घायल व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील टिबड़ेवाल गुरूवार दोपहर को अपनी गाड़ी में सवार होकर 317, सिसवा विधानसभा क्षेत्र के नक्शा बक्सा गांव में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बीच रास्ते में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को देखा। सुशील टिबड़ेवाल ने तत्काल मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

ये भी पढे़ं: सिसवा में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल का गांव-गांव दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर बढ़ाया मदद का हाथ, हर संभव सहयोग का भरोसा

पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल घायल व्यक्ति को देख मदद के लिए उतरे गाड़ी से (Image Source: Dynamite News)

अपनी गाड़ी से CHC निचलौल पहुंचाया

बकुलडीहा गांव निवासी रामरतन साहनी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखते ही पूर्व मंत्री ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और अपने कार्यकर्ताओं की मदद से घायल रामरतन साहनी को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

ये भी पढे़ं: सिसवा में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल का गांव-गांव दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर बढ़ाया मदद का हाथ, हर संभव सहयोग का भरोसा

स्थानीय लोगों ने की पहल की सराहना

घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, महराजगंज रेफर कर दिया। पूर्व मंत्री की इस त्वरित पहल और संवेदनशीलता की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की।

Location :  Maharajganj

Published :  26 November 2026, 5:53 PM IST

Advertisement