Anant Singh Daughter Wedding: शिवांगी की शादी में वर्दी में खाना परोसना पड़ा महंगा,वायरल वीडियो के बाद सतीश कुमार लाइन हाजिर

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में वर्दी पहनकर खाना परोसना होमगार्ड जवान सतीश कुमार को महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सतीश कुमार को बिना विभागीय अनुमति शादी समारोह में पहुंचने की जानकारी पर लाइन हाजिर किया गया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 November 2026, 7:43 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी देशभर में सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच शादी समारोह में पुलिस की वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोसने वाले होमगार्ड जवान सतीश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सतीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सतीश कुमार बिना विभागीय अनुमति के शादी समारोह में पहुंचे थे।

पुलिस की वर्दी में मेहमानों को परोस रहे थे खाना

बुधवार को अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के शादी समारोह में देशभर की कई बड़ी हस्तियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे। शादी में जयमाल से लेकर घुड़दौड़ और खान-पान तक की खूब चर्चा रही। इसी बीच शादी समारोह में होमगार्ड जवान सतीश कुमार भी मेहमानों को खाना परोसते नजर आए।

Hathras News: मानवेन्द्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 14 दिन बाद गिरफ्तार, तमंचा बरामद

जानकारी के मुताबिक, सतीश कुमार पुलिस की वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोस रहे थे। डिनर के दौरान भी इसे लेकर चर्चा हो रही थी। शादी के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा।

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन

अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर खाना परोस रहे सतीश कुमार के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। वीडियो विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विभाग ने गुरुवार को सतीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। शादी समारोह में मेहमानों को खाना परोसने का यह मामला अब विभागीय कार्रवाई के चलते भी चर्चा में आ गया है।

महराजगंज: पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने सड़क हादसे में घायल रामरतन साहनी को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान

पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं सतीश कुमार

शादी समारोह में खाना परोसते नजर आए सतीश कुमार होमगार्ड के जवान हैं और पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी समारोह में जाने के लिए विभागीय अनुमति नहीं ली थी। समारोह में पहुंचने के बाद वह पुलिस की वर्दी में ही मेहमानों को खाना परोसने लगे थे।

वहीं, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी के कई कार्यक्रमों की चर्चा पहले से ही हो रही है। अब शादी से जुड़ा होमगार्ड जवान का वायरल वीडियो और उस पर हुई विभागीय कार्रवाई भी सुर्खियों में है।

Location :  Patna

Published :  26 November 2026, 7:43 PM IST

Advertisement