Mokama Anant Singh: कौन हैं अनंत सिंह, जिन्हें बिहार की हॉट सीट मोकामा से मिली भारी जीत?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Result) में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में रही। हर बार की तरह इस बार भी मुकाबला चर्चित, हाई-प्रोफाइल और तीखा था। लेकिन अंतिम परिणाम वही रहा बाहुबली नेता और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का फिर से दबदबा।