अनंत सिंह ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

मोकामा से इस बक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने खुद को सरेंडर कर दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए अधिक जानकारी

Updated : 24 January 2025, 1:27 PM IST
google-preferred

मोकामा: बिहार के मोकामा से इस बक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने खुद को सरेंडर कर दिया है। यह इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पटना पुलिस अनंत सिंह को पकड़ने के लिए बाढ़ गई थी, तभी पुलिस को चकमा देकर अनंत सिंह वहां से फरार हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे अनंत सिंह ने खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

मोकामा में बढ़ा बवाल

पटना जिले के मोकामा में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। अब मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाने के नौरंगा-जलालपुर गांव में शुक्रवार सुबह मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। वहीं फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से फायर किए गए गोली का खोखा बरामद किया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

अब तक तीन लोग गिरफ्तार

वहीं मंगलवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

तीन FIR दर्ज

बता दें कि बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे। फायरिंग के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गेली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुल तान FIR दर्ज की थी।

अधिक अपडेट का अभी इंतजार है।

Published : 
  • 24 January 2025, 1:27 PM IST

Advertisement
Advertisement