गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु से मारपीट का आरोप, ककोड़ा मेले का वीडियो वायरल

बदायूं जिले से एक पुलिस कर्मी का मेला ककोड़ा में श्रद्धालु के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो मेले के उद्घाटन वाले दिन का बताया जा रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 November 2026, 3:00 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले से एक पुलिस कर्मी का मेला ककोड़ा में श्रद्धालु के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो मेले के उद्घाटन वाले दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक के साथ मारपीट करता नजर आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने युवक के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता की। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान अंकित कुमार के रूप में बताई जा रही है, जो केंद्रीय राज्य मंत्री के सुरक्षा कर्मी गार्ड बताए जा रहे हैं।

मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल

ककोड़ा मेला बदायूं ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जनपदों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सहायता करना होती है। लेकिन पुलिसकर्मी पर मारपीट के आरोप लगने से मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

UP News

मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल (AI Image)

श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट

सबसे अहम सवाल यह है कि यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही हैं तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद भी कार्रवाई न होने को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है।

अनंत सिंह के गांव में घुड़दौड़ देखने पहुंचे युवक की मौत, भीड़ के बीच बिगड़ी तबीयत

अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराते हैं या नहीं और आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नोट: वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस-प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अभी तक सामने नहीं आया है।

Location :  Budaun

Published :  26 November 2026, 2:56 PM IST

Advertisement