हिंदी
'भोंदू बच्चा' के नाम से वायरल हुआ वीडियो
New Delhi, (Viral News): सोशल मीडिया पर कब और किसकी किस्मत चमक जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाले दो साल के एक बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। आंखों पर चश्मा, दोनों हाथ जेब में और चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास... बच्चे के इस अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। उसका एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि उसे 137 मिलियन यानी 13 करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद बच्चे को जो तोहफा मिला, उसने लोगों का ध्यान और भी ज्यादा खींच लिया है।
इंस्टाग्राम पर 'भोंदू बच्चा' नाम के अकाउंट से शेयर की गई इस छोटी सी वीडियो क्लिप में दो साल का रुद्रांश सिंह ठाकुर नजर आ रहा है। रुद्रांश महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला है। वीडियो में उसका अंदाज किसी बड़े स्टार से कम नहीं लग रहा। चश्मा लगाए और दोनों हाथ जेब में डाले स्कूटर के सामने खड़ा रुद्रांश अपने खास स्वैग से लोगों का ध्यान खींच रहा है।
27 नवंबर को आ रही ‘ये प्रेम मोल लिया’
जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर को रुद्रांश अपने माता-पिता और बड़ी बहन के साथ नया होंडा एक्टिवा स्कूटर लेने शोरूम पहुंचा था। इसी दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया। परिवार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर छा गया।
रुद्रांश के वीडियो को मिले 137 मिलियन व्यूज ने उसे इतनी कम उम्र में सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया है। लोग उसके क्यूट चेहरे और आत्मविश्वास से भरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग बच्चे के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
रुद्रांश की लोकप्रियता का असर अब उसे एक खास तोहफे के रूप में मिला है। जानकारी के अनुसार, होंडा डीलरशिप के मालिक ने बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा किया है। यह मदद KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए होगी।
इस तरह कुछ सेकंड के वीडियो ने रुद्रांश को इंटरनेट पर पहचान दिलाई और उसके परिवार को एक ऐसी खुशखबरी मिली, जो उसके भविष्य के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की भी सराहना कर रहे हैं।
Location : Mumbai
Published : 25 November 2026, 4:28 PM IST