हाथरस में युवक की संदिग्ध मौत, आखिर बंद दरवाजे के पीछे क्या हुआ?

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ममोता कलां में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी समारोह से लौटी मां ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर बेटे का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 25 November 2026, 4:25 PM IST
google-preferred

हाथरस: सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ममोता कलां में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शादी समारोह से घर लौटी मां ने जब दरवाजा अंदर से बंद पाया तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बेटे का शव देखकर मां की चीख निकल गई।

घर पर अकेला था युवक

ममोता कलां निवासी विष्णु पुत्र राजकुमार बेलदारी का काम करता था और अविवाहित था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात विष्णु घर पर अकेला था। उसकी मां एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी।

CRIME

मृतक के परिजन

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ग्रामीण

बुधवार सुबह जब मां शादी समारोह से वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विष्णु का शव फंदे पर लटका मिला। बेटे का शव देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आपकी शिकायत का ऐसे होगा समाधान, हाथरस DM ने अधिकारियों को दी चेतावनी, अब आखिरी तारीख का नहीं करना होगा इंतजार

मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Hathras

Published :  25 November 2026, 4:11 PM IST

Advertisement