आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैमिली ड्रामा है।
थिएटर रिलीज के बाद फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
माना जा रहा है कि फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर आ सकती है।
फिल्म में आयुष्मान प्रेम और शरवरी पूर्वा सोलंकी के किरदार में नजर आएंगी।
कहानी में प्रेम शादी के बाद पूर्वा के परिवार के साथ रहने पहुंचता है, जहां दोनों परिवारों के बीच तालमेल की चुनौती सामने आती है।
फिल्म में शादी, परिवार, रिश्तों और आपसी समझ को दिखाया जाएगा।