Kannauj News: संविधान दिवस पर अराजक तत्वों ने तोड़ा अम्बेडकर प्रतिमा का चश्मा, दुकान में आग लगाने का भी आरोप

कन्नौज जिले में संविधान दिवस के अवसर पर अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव का है, जहां अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 26 November 2026, 2:27 PM IST
google-preferred

Kannauj:  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में संविधान दिवस के अवसर पर अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव का है, जहां अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। जब वे प्रतिमा तोड़ने में सफल नहीं हो सके, तो प्रतिमा का चश्मा तोड़कर मौके से फरार हो गए।

दुकान में आग भी लगाई

आरोप है कि भागते समय अराजक तत्वों ने पास स्थित एक दुकान में आग भी लगा दी। सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे और प्रतिमा का चश्मा टूटा देखा, तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

ये भी पढ़ें: कन्नौज में अधिवक्ता हत्याकांड: भाजपा विधायक के भतीजे के हत्यारोपी अमोल दीक्षित गिरफ्तार

अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया

Ambedkar statue vandalized Kannauj

कन्नौज में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी गई (Img: Dynamite News)

तनाव और भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और नाराज ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ ने आश्वासन दिया कि प्रतिमा का चश्मा जल्द ठीक करा दिया जाएगा और इस घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Kannauj Police Transfer: आधी रात बदली 41 दरोगाओं की तैनाती, 6 महिला दरोगाओं को भी नई जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार, यह प्रतिमा करीब डेढ़ माह पहले मंत्री असीम अरुण द्वारा गांव में स्थापित कराई गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Location :  Kannauj

Published :  26 November 2026, 2:26 PM IST

Advertisement