मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता कुलदीप कुमार की पैरवी को सीएम योगी ने सराहा, बढ़ाया सम्मान

मुजफ्फरनगर के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार की प्रभावी पैरवी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की सराहना। करीब 11 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र भेजकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशस्ति पत्र मिलने से अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 November 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

मुजफ्फरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार को पत्र लिखकर अधिवक्ता समाज की भूमिका की सराहना की है। सीएम ने अधिवक्ताओं को न्यायपालिका और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज संविधान की रक्षा, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और समाज में विधि के शासन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

11 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा दिलाने में निभाई अहम भूमिका

मुजफ्फरनगर की FTC-3 में मुकदमों की प्रभावी पैरवी करते हुए कुलदीप कुमार ने करीब 23 आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। एफटीसी थर्ड के तत्कालीन न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर द्वारा लगभग 11 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। इन मामलों में अभियोजन पक्ष की ओर से कुलदीप कुमार ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले प्रशस्ति पत्र को लेकर अधिवक्ता समाज में खुशी की लहर है।

अधिवक्ताओं को बताया न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पत्र में अधिवक्ता कुलदीप कुमार को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। पत्र में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता अपने ज्ञान, तर्क और व्यावसायिक निष्ठा के माध्यम से लोगों को न्याय का मार्ग दिखाते हैं तथा न्याय व्यवस्था के प्रति जनविश्वास को मजबूत करते हैं।

मुजफ्फरनगर: घर के बाहर पिता-पुत्र पर बरसी गोलियां, दोनों की मौत; यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

अधिवक्ता कल्याण के लिए सरकार के प्रयासों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने पत्र में वर्ष 2017 से पूर्व अधिवक्ता समुदाय के सामने असुरक्षा के वातावरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसके साथ ही अधिवक्ता कल्याण निधि को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5.00 लाख रुपये किए जाने, सहायता की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष किए जाने तथा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

Advocate Kuldeep Kumar (1)

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार सीएम योगी द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र दिखाते हुए

न्यायालय भवन और अधिवक्ता चैंबरों के निर्माण पर जोर

पत्र में नए न्यायालय भवनों, अधिवक्ता चैंबरों और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लगातार विस्तार की जानकारी भी दी गई।

अधिवक्ताओं की भूमिका अहम : अधिवक्ता कुलदीप कुमार

मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता समाज को प्रदेश का प्रभावशाली वर्ग बताते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने कहा कि उनके विचार और तर्क समाज पर व्यापक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवक्ता संविधान और कानून के रक्षक के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करेंगे।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  26 November 2026, 12:57 PM IST

Advertisement