रात में घर से नाराज होकर निकली थीं महिला, सुबह शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर जंगल में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय शुकवरिया देवी के रूप में हुई है, जो रविवार रात घर से नाराज होकर निकल गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।