Budaun News: दबतोरी स्टेशन के पास हादसे में युवक की मौत

बदायूं जिले के दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 26 November 2026, 3:00 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं जिले के दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: Budaun Murder Case: मेले के बहाने घर से ले गए दोस्त, जंगल में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक संख्या 22-सी (पूर्वी) पर हुआ। यहां रेलवे ट्रैक पर मौजूद युवक अचानक रेल मशीन इंजन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हसनैन पुत्र अली जान निवासी रम्पुरा, तहसील आंवला के रूप में हुई है।

Dabtori railway station accident

रेलवे स्टेशन हादसा (Img: Dynamite News)

बताया जा रहा है कि हसनैन एक-दो दिन पहले मुसिया नगला आया था। स्थानीय स्तर पर यह भी जानकारी सामने आई है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Budaun: ‘एक कचौड़ी दो समोसा’ ट्रेंड के बीच यूट्यूबर की रील वायरल के बाद महिलाओं में नाराजगी

Dabtori railway station accident

रेलवे स्टेशन हादसा (Img: Dynamite News)

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  26 November 2026, 3:00 PM IST

Advertisement