महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी सियासी रार, राहुल गांधी बोले- 3 साल पहले पास हुआ कानून, फिर लागू करने में देरी क्यों?
महिला आरक्षण कानून को लागू करने को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान फिर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि कानून पास होने के तीन साल बाद भी इसे लागू क्यों नहीं किया गया।