Anant Singh: भावुक मां ने चूमा माथा, अपनो से मिला आशीर्वाद; अनंत सिंह की दहलीज से शिवांगी ससुराल के लिए विदा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह शादी के बाद विदा होकर बिहटा स्थित अपने ससुराल पहुंचीं। सास आशा सिंह ने पारंपरिक परिछन की रस्म निभाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवांगी के तीनों भाई भी मौजूद रहे। नदवां में हुई भव्य शादी के बाद अब विदाई और ससुराल में स्वागत की तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा में हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 26 November 2026, 9:07 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी के बाद अब उनकी विदाई और ससुराल में स्वागत की तस्वीरें चर्चा में हैं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शिवांगी अपने मायके से विदा होकर बिहटा स्थित ससुराल पहुंचीं। यहां उनकी सास आशा सिंह ने पारंपरिक परिछन की रस्म निभाकर नई बहू का स्वागत किया। इस दौरान अनंत सिंह के तीनों बेटे भी अपनी बहन के साथ मौजूद रहे। नदवां में हुए भव्य विवाह समारोह के बाद परिवार के इन भावुक पलों की भी खूब चर्चा हो रही है।

दुल्हन बनकर ससुराल पहुंचीं शिवांगी

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार के साथ हुई। विवाह समारोह अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आयोजित किया गया था। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद शिवांगी की विदाई हुई।

देवरिया में वाहन ना हटाने पर लाठी-डंडो के बाद जानलेवा हमला, दो युवक गिरफ्तार

दुल्हन के रूप में शिवांगी जब बिहटा स्थित अपने ससुराल पहुंचीं, तो उनकी सास आशा सिंह ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान परिछन की रस्म भी निभाई गई। शिवांगी के तीनों भाई भी उनके साथ ससुराल पहुंचे। परिवार के बीच भावुक पल देखने को मिले। शादी के भव्य आयोजन के बाद अब विदाई और ससुराल में स्वागत की तस्वीरें सुर्खियों में हैं।

विशाल पंडाल से शाही भोज तक- शादी में दिखे भव्य इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, लाखों मेहमानों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाने में कई तरह के व्यंजन रखे गए थे। विवाह मंडप को फूलों से सजाया गया था, जबकि वीआईपी मेहमानों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी।

दूल्हे ऋषिकेश कुमार की बारात गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ नदवां पहुंची थी। विवाह समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां और चर्चित चेहरे शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी शादी में पहुंचे थे।

Anant Singh Daughter Wedding: शिवांगी की शादी में वर्दी में खाना परोसना पड़ा महंगा,वायरल वीडियो के बाद सतीश कुमार लाइन हाजिर

घुड़दौड़ ने खींचा सबका ध्यान

शिवांगी सिंह की शादी में घुड़दौड़ का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से घुड़सवार अपने घोड़ों के साथ पहुंचे थे। घुड़दौड़ के विजेता के लिए महिंद्रा थार गाड़ी इनाम में रखे जाने की खबर भी सामने आई थी। प्रतियोगिता देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

वहीं, शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने के कारण नदवां जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग गया था। कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गई थीं। कुछ मेहमानों को अपनी गाड़ियां छोड़कर पैदल या दूसरे रास्तों से विवाह समारोह स्थल तक पहुंचना पड़ा था।

भव्य विवाह समारोह, शाही भोज और घुड़दौड़ के बाद अब शिवांगी सिंह की विदाई और ससुराल में स्वागत की रस्में चर्चा में हैं। शादी के साथ शिवांगी और ऋषिकेश कुमार ने अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है।

Description (60 Words):

 

Location :  Patna

Published :  26 November 2026, 9:07 PM IST

Related News

Advertisement