हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img X)
New Delhi: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी ने Agniveer Final Merit List 2026 जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सेना की ओर से यह मेरिट लिस्ट IRO दिल्ली, IRO NCR समेत अलग-अलग जोन और आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) के अनुसार जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल प्रक्रिया पूरी कर ली थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना की ओर से जारी फाइनल मेरिट लिस्ट में कई पदों के उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ये पद शामिल हैं:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर टेक्निकल
क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
अग्निवीर ट्रेड्समैन
महिला मिलिट्री पुलिस
सिपाही फार्मा (Sepoy Pharma)
हवलदार एजुकेशन
जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) धार्मिक शिक्षक (RT)
अन्य संबंधित पद
मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को फाइनल एनरोलमेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 का आयोजन 1 जून से 16 जून 2026 के बीच किया था। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल किया गया था।
इसमें उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ा था।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
मेडिकल एग्जामिनेशन
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इन सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भारतीय सेना ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है।
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के रिजल्ट या संबंधित भर्ती सेक्शन में जाएं।
Agniveer Final Merit List 2026 से संबंधित लिंक तलाशें।
अपने संबंधित IRO, ARO या भर्ती क्षेत्र की मेरिट लिस्ट चुनें।
मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके चयन की स्थिति चेक करें।
उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि फाइनल मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की गई है। इसे देखने के लिए किसी प्रकार के लॉगिन आईडी या पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी।
उम्मीदवार अपने संबंधित जोन और ARO की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
Indian Army Official Website: joinindianarmy.nic.in
रिजल्ट: संबंधित IRO/ARO की फाइनल मेरिट लिस्ट PDF
Location : New Delhi
Published : 29 November 2026, 11:07 AM IST
Topics : Agniveer PDF Download Agniveer Result 2026 Army Bharti 2026. Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 Indian Army Final Result
No related posts found.