B.Tech वालों की चमकेगी किस्मत! DVC में निकली 108 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

DVC Recruitment 2026 के तहत इंजीनियरिंग के 108 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। GATE-2025 स्कोर से होगा चयन। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की अंतिम तारीख 6 दिसंबर।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 November 2026, 11:08 AM IST
google-preferred

Ranchi: सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री धारकों के लिए अच्छी खबर है। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) ने 108 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन GATE-2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

ब्रांच के अनुसार रिक्तियों की संख्या: DVC ने विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों में कुल 108 रिक्तियों की घोषणा की है। विवरण इस प्रकार है:

  • मैकेनिकल: 17 पद
  • इलेक्ट्रिकल: 50 पद
  • सिविल: 26 पद
  • C&I (कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन): 12 पद
  • माइनिंग: 3 पद

इलेक्ट्रिकल ब्रांच में सबसे अधिक रिक्तियां (50) हैं, जबकि माइनिंग ब्रांच में सबसे कम (3) हैं।

UP News

प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest)

आवेदन करने के लिए कौन पात्र है?

उम्मीदवारों के पास AICTE से मान्यता प्राप्त या किसी अन्य अधिकृत संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में फुल-टाइम BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित विषय में GATE-2025 परीक्षा पास करना अनिवार्य है। GATE-2024 या उससे पहले के स्कोर मान्य नहीं होंगे।

यूजीसी नेट उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, सिटी स्लिप जारी, जानें परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख

अधिकतम आयु सीमा: 29 वर्ष

सामान्य श्रेणी (General category) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

GATE-2025 स्कोर के आधार पर चयन: संबंधित विषय के लिए GATE-2025 परीक्षा में प्राप्त अंकों (100 में से) के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।

सुलतानपुर में आधी रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नहर पटरी पर मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

एक साल का प्रोबेशन पीरियड; ₹1.77 लाख तक वेतन: चयनित उम्मीदवारों को एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान, उन्हें ₹56,100 से ₹1,77,500 के पे-स्केल के अनुसार वेतन मिलेगा।

Location :  New Delhi

Published :  26 November 2026, 11:08 AM IST

Advertisement