Jhansi SDM रात के अंधेरे में नदी मे उतरे, रेत माफियाओं में खलबली…

झाॅसी के मोठ तहसील क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का दावा किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम अवनीश तिवारी ने खिरियाघाट स्थित बेतवा नदी पर छापेमारी कर पांच ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 June 2026, 4:59 PM IST
google-preferred

Jhansi: झाॅसी के मोठ तहसील क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का दावा किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम अवनीश तिवारी ने खिरियाघाट स्थित बेतवा नदी पर छापेमारी कर पांच ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। प्रशासन का कहना है कि अब रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बेतवा नदी का सीना चीरकर अवैध खनन... और प्रशासन को खुली चुनौती देते खनन माफिया। लेकिन इस बार प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा कि अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। मोठ तहसील क्षेत्र के खिरियाघाट पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने टीम के साथ अचानक छापा मारते हुए पांच ट्रैक्टरों को मौके से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अवैध खनन की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं। कई बार रास्ते खुदवाए गए, लेकिन खनन माफिया फिर रास्ता बनाकर रेत निकालने में जुट जाते थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।

एसडीएम ने साफ चेतावनी दी

छापेमारी के दौरान जब्त किए गए पांचों ट्रैक्टरों को कोतवाली मोठ लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसडीएम अवनीश तिवारी ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

प्रशासन का दावा है कि इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं के हौसले पूरी तरह पस्त होंगे। साथ ही क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कानून की धाराएं और प्रशासन का चाबुक अब अवैध खनन करने वालों पर भारी पड़ेगा।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में खलबली मची हुई है। अब देखना होगा कि यह कार्रवाई अवैध खनन पर कितनी लगाम लगा पाती है।

Location :  Jhansi

Published :  5 June 2026, 4:59 PM IST

Advertisement