सुल्तानपुर में सुबह-सुबह पहुंची खनन विभाग की टीम, फिर जो मिला उसने मचा दिया हड़कंप; 4 ट्रैक्टर सीज
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन निरीक्षक शिव दयाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके से चार ट्रैक्टर पकड़े और सभी को सीज कर द्वारिकागंज पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।