हिंदी
आमिर खान जल्द गौरी संग रचाएंगे शादी
New Delhi : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चर्चा में चल रहे उनके और Gauri Spratt के रिश्ते को अब नया नाम मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक आमिर और गौरी अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखना चाहते हैं। इस वजह से समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शादी 5 जुलाई को हो सकती है।
पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने लाएं। तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई प्रोग्रामों और प्राइवेट पार्टीज में भी दोनों को साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की खबरों को और मजबूती मिली। बता दें कि आमिर अपने गर्लफ्रेंड से 14 साल बड़े हैं।
गौरी से पहले आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद आमिर ने Kiran Rao से शादी रचाई। इस रिश्ते से उनका एक बड़ा है, वह है आजाद। हालांकि कई साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, लेकिन आज भी उनके बीच दोस्ती बरकरार है।
हालांकि शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली कोई भी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन खबरों ने आमिर के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जुलाई में बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के घर सचमुच शहनाई बजेगी।
Location : New Delhi
Published : 3 June 2026, 6:04 PM IST