सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘लाहौर 1947’: सनी देओल और आमिर खान मिलकर मचाएंगे धमाल, जानें कब आएगी फिल्म

सनी देओल और आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी, यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। आइये जानते हैं पूरी खबर में….

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 February 2026, 6:33 PM IST
google-preferred

New Delhi: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल और सुपरस्टार आमिर खान एक बड़े प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 13 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

पहली बार साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी

यह फिल्म सनी देओल, आमिर खान और राजकुमार संतोषी की पहली बड़ी साझेदारी मानी जा रही है। फिल्म को लेकर आमिर खान ने कहा कि यह स्क्रिप्ट धर्मेंद्र की पसंदीदा कहानियों में से एक थी और उन्हें खुशी है कि वे इसे बनते हुए देख पाए। बताया जा रहा है कि ‘लाहौर 1947’ देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक और ऐतिहासिक कहानी होगी। जिसमें इंसानी रिश्तों और उस दौर के दर्द को दिखाया जाएगा।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान फंसे नए विवादों में, जानिये KKR और बांग्लादेश से जुड़ा ये मामला

दमदार स्टार कास्ट और म्यूजिक टीम

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत बताई जा रही है। इसमें सनी देओल के साथ शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संगीत की जिम्मेदारी एआर रहमान ने संभाली है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। ऐसे में कहानी के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी दर्शकों के दिलों को छूने की उम्मीद की जा रही है।

देशभक्ति फिल्मों में सनी देओल का जलवा

देशभक्ति फिल्मों में सनी देओल का दबदबा पहले से ही मजबूत रहा है। ‘गदर 2’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद उनकी हालिया फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए हैं और इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में अब तक करीब 309.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 422.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रविवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 21.15 प्रतिशत रही।

किन बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की 2026 में होगी शादी? जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

‘लाहौर 1947’ से बड़ी उम्मीदें

अब ‘लाहौर 1947’ को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। सनी देओल की दमदार एक्टिंग, आमिर खान की प्रोडक्शन क्वालिटी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन के साथ यह फिल्म 2026 की बड़ी और चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 February 2026, 6:33 PM IST

Advertisement
Advertisement