हिंदी
राजपाल यादव (Img Source: Google)
New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों दिल्ली की Tihar Jail में बंद हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में न्यायिक हिरासत के बाद उन्हें जेल नंबर-2 में रखा गया है। जेल प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक शुरुआती 24 घंटे वह बेहद शांत रहे, लेकिन अब कैदियों के बीच उनकी मौजूदगी माहौल बदल रही है। उनकी फिल्मों के मशहूर कॉमिक डायलॉग्स और किस्सों पर बैरक में ठहाके गूंजने लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, राजपाल यादव को बड़े अमाउंट के चेक बाउंस केस में जेल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों ने चिंता जताई और मदद की पेशकश की। हालांकि, जेल प्रशासन का कहना है कि अभिनेता ने किसी भी तरह की विशेष सुविधा या अलग इंतजाम की मांग नहीं की है। वह आम कैदी की तरह ही रह रहे हैं और जेल मैनुअल के नियमों का पालन कर रहे हैं।
जेल सूत्र बताते हैं कि सुबह तय समय पर उन्हें बैरक से बाहर निकलने की अनुमति दी जाती है। फ्रेश होने के बाद चाय और नाश्ता दिया जाता है। दिनभर निर्धारित गतिविधियों के बाद शाम करीब 7 बजे रात का भोजन मिलता है। बैरक के अन्य कैदी उनकी झलक पाने और उनसे बातचीत करने के लिए उत्सुक रहते हैं। कई बार कैदियों की मांग पर वह अपनी फिल्मों के कॉमिक सीन और संवाद सुनाते हैं, जिससे माहौल हल्का हो जाता है।
राजपाल यादव सुबह 5 से 6 बजे के बीच उठ जाते हैं और रात करीब 10 बजे सो जाते हैं। सुबह हाजिरी, साफ-सफाई और निर्धारित दिनचर्या का पालन उन्हें भी अन्य बंदियों की तरह करना पड़ता है। खाने में जेल के तय मेन्यू के अनुसार दाल, सब्जी, रोटी और चावल दिया जाता है। सूत्रों का कहना है कि वह अपनी स्थिति को लेकर खुलकर बात करते हैं और बैरक के कैदियों को बताते हैं कि उनकी मंशा बेईमानी की नहीं थी, बल्कि परिस्थितियों ने उन्हें यहां तक पहुंचाया।
Rajpal Yadav Passes Away: जानिए कौन थे राजपाल सिंह यादव? जिनके निधन के बाद गम में डूबा सपा परिवार
अभिनेता के जेल पहुंचने की खबर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स ने उनके लिए सहानुभूति जताई, तो कुछ ने कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। हालांकि, जेल प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी कैदी को विशेष छूट नहीं दी जाती और सभी को समान नियमों के तहत रखा जाता है।
Location : New Delhi
Published : 13 February 2026, 9:20 AM IST