हिंदी
इटावा: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लंबे समय से बीमार चल रहे राजपाल यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह तड़के 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। राजपाल यादव का राजनीतिक और सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही सपा नेता और कार्यकर्ता मुलायम सिंह के गांव सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। अखिलेश यादव ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सैफई पहुंच रहे हैं। शिवपाल यादव पहले से ही सैफई में मौजूद हैं।
सैफई में किया जाएगा अंतिम संस्कार
राजपाल सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। बताया गया है कि गुरुग्राम से उनका पार्थिव शरीर स्वजन लेकर सैफई के लिए रवाना हो चुका है। दोपहर 1 बजे तक शव के सैफई पहुंचने की संभावना है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर बने गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। शाम 5 बजे सैफई में साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है । उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा ।प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान…
— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) January 9, 2025
रामगोपाल यादव ने किया दुःख व्यक्त
राजपाल सिंह यादव के निधन पर सपा नेता और उनके भाई रामगोपाल यादव ने दुःख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए रामगोलाप यादव ने लिया कि अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह यादव का आज सुबह चार बजे अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक जांच सैफई में आज दोपहर के बाद किया जायेगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें ॐ शांति।
Published : 9 January 2025, 8:46 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav condolence death Dynamite News last rites Rajpal Singh Yadav Saifai Samajwadi Party