कैसे होता है मुस्लिमों में अंतिम संस्कार, जानें इस्लाम में क्या है इसको लेकर नियम
इस्लाम धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सुपुर्द-ए-ख़ाक कहा जाता है। जिसमें शव को धार्मिक रीति से स्नान (ग़ुस्ल), कफ़न और नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद कब्र में दफनाया जाता है। यह प्रक्रिया सादगी, सम्मान और अल्लाह में आस्था को दर्शाती है। भारत जैसे विविधताओं वाले देश में यह परंपरा धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।