हिंदी
इटावा: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव के निधन के बाद पूरा समाजवादी परिवार गमजदा है। राजपाल यादव ने गुरूवार सुबह 4 बजे गुरुग्राम में अंतिम सांसें ली। राजपाल सिंह यादव को गुरूवार शाम को सैफई में नम आंखों से अंतिम विदायी दी गई।
राजपाल सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिए उनके पैतृक आवास सैफई में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
राजपाल सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिये सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव समेत पूरा यादव परिवार सैफई पहुंचा और उनको नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अखिलेश की पत्नी डिंपल और दोनों बेटियां- अदिति और टीना बेहद भावुक नजर आईं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आपको बता दें कि राजपाल सिंह यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया। इस दौरान पूरा यादव परिवार गांव में मौजूद रहा।

अखिलेश यादव भी पत्नी-बच्चों समेत अपने चाचा को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
सपा संरक्षक के आक्समिक निधन के कारण सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरूवार को तय अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
नम आंखों से पूरे सेफई परिवार राजपाल सिंह यादव को अंतिम संस्कार कर विदाई दी ।
Published : 9 January 2025, 6:30 PM IST
Topics : Akkhilersh Yadav condolence demise Dynamite News last rites Rajpal Singh Yadav Saifai Samajwadi Party