भोपाल में चौंकाने वाली चोरी, रिटायर्ड जज के घर से 4 LPG सिलेंडर गायब; CCTV कैमरे में कैद चोरों का वीडियो वायरल

भोपाल के रिटायर्ड जज के घर से रात के अंधेरे में 4 LPG सिलेंडर चोरी हो गए। CCTV में चोर कैद, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो…

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 March 2026, 11:01 AM IST
google-preferred

Bhopal: भारत में इस वक्त LPG सिलेंडर की काफी किल्लत देखने को मिल रही है, ऐसे में भोपाल के लालघाटी इलाके में LPG सिलेंडर की एक चौंकाने वाली चोरी सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि रिटायर्ड जज के घर से रात के करीब 12:30 बजे 4 खाली LPG गैस सिलेंडर चोरी हो गए। चोरी करने वाले तीन बाइक सवार चोर थे, जिन्होंने घर की पार्किंग से सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV में कैद हुई चोरी

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तीनों चोर बाइक पर सिलेंडर ले जाते हुए तेजी से भाग रहे हैं। फुटेज में चोरों की चालाकी और रात के अंधेरे का फायदा उठाना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिसका वीडिया अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर काफी तेजी से फैल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

LPG Crisis: क्या भारत में गैस सिलेंडरों की कमी आने वाली है? पढ़ें खास रिपोर्ट

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

घटना के बाद लालघाटी इलाके में लोगों में चिंता फैल गई है। पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से LPG सिलेंडर की किल्लत और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। कई लोग अब अपने घरों में सिलेंडर सुरक्षित जगह पर रखने लगे हैं।

बढ़ती चोरी और सावधानी की जरूरत

मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की बढ़ती चोरी ने आम जनता में डर और चिंता बढ़ा दी है। घरों में सिलेंडर रखना अब जोखिम भरा हो गया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

LPG Crisis: अखिलेश यादव ने ली भाजपा सरकार की चुटकी, ट्वीट से खोली पोल, कहा- अखाड़ा सजनेवाला है, भाजपाई तैयार रहें

भोपाल की यह घटना यह साबित करती है कि CCTV और सतर्कता अब किसी भी चोरी को पकड़ने में बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं। लोगों को चाहिए कि वे अपने घरों की सुरक्षा पर ध्यान दें और गैस सिलेंडर जैसी जरूरी वस्तुएं सुरक्षित जगह पर रखें। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय सतर्कता से आने वाले समय में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

Location : 
  • Bhopal

Published : 
  • 18 March 2026, 11:01 AM IST

Advertisement