यूपी में कैसे होती थी सिलेंडरों से गैस चोरी? एजेंसी से निकलते ही शुरू हो जाता था खेल, 5 गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में देहात कोतवाली पुलिस ने गैस सिलेंडरों से चोरी और रिफिलिंग के कथित खेल का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एजेंसी से निकले सिलेंडरों से 3-4 किलो गैस निकालकर दोबारा सील लगाते थे। मौके से वाहन, सिलेंडर और उपकरण बरामद हुए हैं।