19-20 मार्च को लोकसभा की कार्यवाही नहीं, इसकी जगह अगले शनिवार-रविवार को

लोकसभा की 19 और 20 मार्च की कार्यवाही रद्द कर दी गई है। अब सदन की बैठक किसी अन्य तारीख को होगी, जिसमें प्रश्नकाल नहीं रखा जाएगा। यह फैसला चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा जैसे पर्वों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे संसद के कामकाज के शेड्यूल में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 March 2026, 10:59 AM IST
google-preferred

New Delhi: प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर 19 और 20 मार्च को निर्धारित संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही रद्द कर दी गई हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, गुरुवार (19 मार्च) और शुक्रवार (20 मार्च) को तय बैठकों को चैत्र शुक्लादि, गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद और जमात-उल-विदा के अवसर पर स्थगित किया गया है। रद्द की गई बैठकों के स्थान पर अब लोकसभा शनिवार, 28 मार्च और रविवार, 29 मार्च को बैठेगी। 19 और 20 मार्च के लिए सूचीबद्ध तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के उत्तर अगली बैठक में सदन की मेज पर रखे जाएंगे। हालांकि, पुनर्निर्धारित तिथियों पर प्रश्नकाल नहीं होगा।

अपडेट जारी है...

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 18 March 2026, 10:59 AM IST

Advertisement