ब्रिटिश नागरिक बने ललित मोदी, बोले- ‘अब यही मेरा घर’; पर क्या अब भी उन्हें वापस ला पाएगा भारत?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उन्होंने शनिवार (14 नवंबर) को यह खबर साझा की और बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिली।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 15 November 2026, 2:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उन्होंने शनिवार (14 नवंबर) को यह खबर साझा की और बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिली। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक बहुत ही खास और गर्व से भरा पल बताया। ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी इस व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में बताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भी इसकी जानकारी साझा की।

ब्रिटेन को लंबे समय से अपना घर बताते आ रहे थे

उन्होंने बताया कि नागरिकता मिलने के समय उनके परिवार के सदस्य और दोस्त उनके साथ मौजूद थे। ब्रिटेन को लंबे समय से अपना घर बताते हुए, उन्होंने वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

Lalit Modi British Citizenship

ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता (Img: X)

अपनी पोस्ट में ललित मोदी ने लिखा, "एक गर्व भरा पल, एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। यहीं पर मैंने अपने जीवन के एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत पड़ाव के बारे में बताया मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है।"

ये भी पढ़ें: IPL 2027 का महा-ट्रेड, पंजाब में गए हार्दिक पांड्या, मुंबई में अर्शदीप की एंट्री; ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी

ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया

उन्होंने आगे कहा, "15 सितंबर 2026 को, मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक समारोह में ब्रिटिश नागरिकता मिलने का जश्न मनाया। यह एक ऐसा पल है जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। ब्रिटेन कई सालों से मेरा घर रहा है। मैं वहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों का बहुत सम्मान करता हूं।

 

ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य भी है और एक जिम्मेदारी भी; जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनापन महसूस करते हुए स्वीकार करता हूं।"

ये भी पढ़ें: अक्षर, पंत या केएल राहुल, IPL 2027 में किसके हाथ होगी दिल्ली कैपिटल्स की कमान?

"अब मैं गर्व से अपना घर कहता हूं"

ललित मोदी ने कहा कि उनका जीवन अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है। उन्होंने ब्रिटेन में सकारात्मक योगदान देते रहने की इच्छा जताई और अपने परिवार, दोस्तों तथा ऑक्सफोर्ड यूनियन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन का सफर कई तरह की संस्कृतियों और अनुभवों से बुना गया है। मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं, जिसे अब मैं गर्व से अपना घर कहता हूं। मेरे परिवार, दोस्तों और इस सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों का धन्यवाद।"

Lalit Modi British Citizenship

ललित मोदी ने ली ब्रिटिश नागरिकता (Img: X)

उन्होंने आगे कहा, "इस खबर को साझा करने का इतना यादगार मौका देने के लिए मैं ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी आभारी हूं। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, और आगे अभी बहुत कुछ होना बाकी है।" ललित मोदी ने किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के अवसर पर यह जानकारी साझा करने के महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन इन शब्दों के साथ किया, "ईश्वर राजा की रक्षा करे।"

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 2:13 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement