हिंदी
18 अफसरों का तबादला (Source: Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादला एक्सप्रेस चली है। पुलिस महकमे में अफसरों की जिम्मेदारियां बदलने के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है। सामने आई तबादला सूची में 18 IPS अधिकारियों के नाम हैं, जिन्हें अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है। किसी अधिकारी को PAC की कमान मिली है तो किसी को ATS, EOW, CID, विजिलेंस और क्षेत्रीय अभिसूचना जैसे अहम विभागों में भेजा गया है।
सामने आई सूची में वरिष्ठता और बैच के हिसाब से अलग-अलग अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सूची के मुताबिक डॉ. सतीश कुमार, IPS-RR-2013 को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से हटाकर सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह IPS-RR-2014 बैच के संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से हटाकर पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ भेजा गया है।
सूची में IPS-SPS-2016 बैच के समीर सौरभ का भी नाम है। उन्हें पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ के पद से हटाकर सेनानायक, 27वीं वाहिनी PAC, सीतापुर बनाया गया है। वहीं इसी बैच के आशुतोष द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, APTC, सीतापुर से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। IPS-SPS-2017 बैच के आनंद कुमार-II को बरेली में पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ भेजा गया है। वहीं IPS-SPS-2018 बैच के संजय राय को अयोध्या में क्षेत्रीय अभिसूचना से हटाकर पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में शशि शेखर सिंह को ATS, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर भेजा गया है। वहीं वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर सेनानायक, 03 वाहिनी RAF, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से हटाकर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। इसी तरह प्रीतिबाला गुप्ता को ATS, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, ATS, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में कमल किशोर को EOW मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ बनाया गया है। वहीं देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल मिठास को तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ बनाया गया है। इस बदलाव के जरिए तकनीकी सेवाओं से जुड़े पुलिस विभाग में भी नई जिम्मेदारी तय की गई है।
यूपी की सबसे बड़ी ख़बर: 10 ACS और प्रमुख सचिव रैंक के IAS का तबादला, आशीष गोयल का क़द घटा
डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर में सेनानायक/उपसेनानायक के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, PTS, मुरादाबाद भेजा गया है। शोएब इकबाल को ACO मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पवित्र मोहन त्रिपाठी को EOW मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, RTC, चुनार, मिर्जापुर बनाया गया है।
आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महेश सिंह अत्री को PTS, मुरादाबाद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली भेजा गया है। इस तरह सामने आई 18 अधिकारियों की सूची में PAC, RAF, ATS, CID, EOW, विजिलेंस, तकनीकी सेवाएं, यातायात निदेशालय, क्षेत्रीय अभिसूचना और पुलिस प्रशिक्षण से जुड़े कई अहम पद शामिल हैं।
Location : Lucknow
Published : 22 September 2026, 5:57 PM IST