Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 पार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है, ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद भी शहर में जहरीली हवा रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के कई इलाको में AQI 400 के पार पहुंच गया है। आइए ऐसे में जानते हैं दिल्ली के इस इलाके में सबसे ज्यादा जहरीली हवा फैली हुई है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 November 2026, 10:33 AM IST
google-preferred

New Delhi: एक तरफ देश में दीवाली की खुशियां और दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा का कहर छाया हुआ है। दीवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है। हर साल दीवाली के बाद औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार होता था, लेकिन इस बार दीवाली से एक दिन पहले ही AQI 400 पार हो चुका है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जो सरकार के लिए एक चिंता का विषय बन गई है। हालांकि दिल्ली में GRAP-3 लागू है, लेकिन तब भी प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में इतना प्रदूषण फैल चुका है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस वक्त हालात ऐसे हैं कि शहर के 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 पार पहुंच गया है।

GRAP-3 के बाद भी बढ़ा AQI

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पंजाबी बाग से लेकर विवेक विहार तक कई इलाकों में हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो रखी है। जिसके कारण वहां के निवासी काफी तकलीफ से गुजर रहे हैं। इसी के चलते सरकार ने दिल्ली में ग्रैप-3 (Graded Response Action Plan) लागू किया था, लेकिन जिस तरह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है उस हिसाब से ग्रेप के लागू करने का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। दिल्ली में आज यानी शनिवार को AQI 366 दर्ज किया है। वहीं 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया है और ऐसे में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में आती है।

Delhi NCR Pollution: दिवाली से पहले हवा ने बढ़ाई चिंता, नौरोजी नगर में AQI 416; नोएडा में 20 नवंबर तक रोक

दिल्ली के इन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण

वैसे तो दिल्ली का आज AQI 366 है, लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी है जहां पारा 400 से अधिक है। मॉनिटरिंग स्टेशनों से मिले आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रदूषण IIT इलाके में है। यहां स्थिति काफी खराब है, इस इलाके में AQI 442 दर्ज हुआ है। वहीं पंजाबी बाग में 433, जहांगीरपरी में 421 और विवेक विहार में 427 AQI दर्ज हुआ है। इसके अलावा अलीपुर में 402, नरेला में 408, DTU में 408, बवाना में 411 और रोहिणी में 418 AQI पहुंचा हुआ है।

दिवाली के बाद और बिगड़ सकते हैं हालात (Img- Pinterest)

इन सभी इलाकों की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। यह स्थिति केवल किसी एक हिस्से में नहीं है, बल्कि पूरी राजधानी में है, जहां लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह स्थिति आगे और खराब हो सकती है।

दीवाली के बाद और बढ़ सकता है AQI

दीवाली से एक दिन पहले दिल्ली की यह स्थिति है और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दीवाली के बाद वायु गुणवत्ता की स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी कुछ इलाकों में AQI 400 पार है। दीवाली के बाद पूरी राजधानी में AQI 400 पार हो जाएगा।

दिल्ली में प्रदूषण ने फिर बढ़ाई चिंता, अक्षरधाम में AQI 349; इन इलाकों का हाल भी खराब

दिल्ली-एनसीआर का हाल

वायु गुणवत्ता केवल दिल्ली में ही नहीं खराब है बल्कि उसके आसपास के शहरों में भी स्थिति गंभीर है। अगर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के आंकड़े देखें तो नोएडा में 284, गुरुग्राम 355, गाजियाबाद 286 और फरीदाबाद में 347 AQI पहुंचा है।

Location :  New Delhi

Published :  7 November 2026, 10:33 AM IST

Advertisement