छठ की पहचान है शारदा सिन्‍हा के अमर गीत, सुनते ही बहने लगते हैं आंसू!

'बिहार कोकिला' कही जाने वाली शारदा सिन्हा के द्वारा गाए छठ गीतों में से 'केलवा के पात पर' गीत सबसे अमर और सबसे पॉपुलर गीतों में आता है। 'केलवा के पात पर', जो बीते 40 साल से इस महापर्व का पर्याय बना हुआ है। एक ऐसा गीत, जिसके बजते ही बिहार-यूपी के करोड़ों लोग भावनाओं से भर जाते हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 November 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

New Delhi: छठ महापर्व पूजा जो कि लोक आस्‍था का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है, उसको लेकर घाट अब पूरी तरह से सज चुके हैं। 13 नवंबर को नहाय-खाय और 14 नवंबर को खरना के बाद, रविवार 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य है, जहां व्रत करने वाली महिलाएं अस्ताचलगामी यानि डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन और पारण किया जाएगा। ऐसे में शारदा सिन्हा का नाम सबसे ज्यादा लिया जाता है, क्योंकि उनके गानों के बिना छठ अधूरा लगता है, जिसमे सबसे पहले नाम आता है, गीत 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल झाँके झुँके' का।

sharda sinha

बिहार की शारदा सिन्हा को 'बिहार कोकिला' भी कहा जाता है। (img-dynamite news)

यह भी पढ़ें- छठ पूजा की तैयारियां तेज: सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक ने परखी घाट की व्यवस्था, दिए खास निर्देश

40 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था गीत 'केलवा के पात पर'

लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का यह अमर छठ गीत 'केलवा के पात पर उगेलन सुरुजमल झाँके झुँके' पारंपरिक रूप से बेहद प्रसिद्ध है, जिसे पहली बार 40 साल पहले वर्ष 1986 के आसपास संगीतबद्ध कर रिकॉर्ड किया गया था। छठ महापर्व की छटा दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा की आवाज के बिना अधूरी सी लगती है। बिहार की शारदा सिन्हा मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी भाषाओं में गाना गाती थीं और उन्हें 'बिहार कोकिला' भी कहा जाता है। वैसे तो उन्होंने 'विवाह गीत' और कई फिल्‍मों के लिए भी गाने गाए हैं, लेकिन शारदा सिन्‍हा की आवाज में 'छठ गीत' इस पूजा से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए दिल की धड़कन की तरह है। खासकर 'केलवा के पात पर', जो बीते 40 साल से इस महापर्व का पर्याय बना हुआ है। एक ऐसा गीत, जिसके बजते ही बिहार-यूपी के करोड़ों लोग भावनाओं से भर जाते हैं।

यह भी पढ़ें- छठ का खरना मनाने गए थे दंपति, लौटे तो बिखर गईं खुशियां! बेटे की शादी के गहने तक ले गए चोर, रोती रही मां

'बिहार कोकिला' कही जाने वाली शारदा सिन्हा के द्वारा गाए छठ गीतों में से 'केलवा के पात पर' गीत सबसे अमर और सबसे पॉपुलर गीतों में आता है। YouTube पर इस गीत के वीडियो को 114 मिलियन (11.4 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है। यही नहीं, YouTube Music पर इसके लिरिकल वर्जन को भी 14 मिलियन (1.4 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। Spotify पर इस छठ पूजा गीत को 6.78 मिलियन (67.8 लाख) से अधिक बार स्ट्रीम किया गया है। यह डिजिटल स्‍ट्रीमिंग के दौर के आंकड़े हैं, जबकि बीते 4 दशक में इसके लाखों-करोड़ों ऑडियो कैसेट और सीडी कैसेट बिक चुके हैं।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 5:22 PM IST

Advertisement