Vastu Tips: घर की दीवारों पर लगी ये 5 तस्वीरें बढ़ा सकती हैं उदासी, कहीं आपके घर में भी तो नहीं?

क्या आप जानते हैं, घर के दीवारों पर लगी कुछ तस्वीरें आपके जीवन की सुख-समृद्धि को नष्ट कर सकती है। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो आपके मन और घर के माहौल को प्रभावित करती है। इसलिए जान लीजिए कि घर में कौन-सी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

Post Published By: Rani Tibrewal
Updated : 15 November 2026, 5:40 PM IST
google-preferred

New Delhi: हर किसी की इच्छा होती है कि उसका घर सबसे सुंदर हो और इसके लिए वह घर की दीवारों में तरह-तरह की तस्वीरें लगते हैं। पर हर कोई यह नहीं जानता कि कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं जो घर की सुख-शांति को काफी प्रभावित करती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है।

ऐसा माना जाता है कि उदासी, हिंसा और नकारात्मकता दर्शाने वाली तस्वीरें बार-बार देखने से मन पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में घर की सजावट करते समय तस्वीरों के चुनाव पर ध्यान देना जरूरी है। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए उनक तस्वीरों के बारे में आपको बताते हैं जो घर में भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए।

अपने घर में हिंसा या युद्ध को दर्शाने वाली तस्वीरें लगाने से बचें

वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार, युद्ध, संघर्ष या हिंसा से जुड़ी तस्वीरें घर की दीवारों पर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ये तस्वीरें तनाव और नकारात्मक भावनाओं का प्रतीक मानी जाती हैं, जिसे देख लोगों की भावनाएं तस्वीर को देख बदल सकती है। वहीं घर एक ऐसी जगह है जहां लोग सुकून और शांति की तलाश करते हैं। इसलिए ऐसी सजावट या पेंटिंग चुनें जो खुशी और सकारात्मकता का अहसास कराएं।

Vastu Tips: घर में वास्तु दोष से हैं परेशान? यह खास यंत्र लगाने की मान्यता जानकर चौंक जाएंगे आप

रोते हुए बच्चों या उदास चेहरों वाली तस्वीरें लगाने से बचें

कई सारे लोग अपने घर में बच्चों की तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं, पर लोगों को यह पता नहीं होता है कि ऐसे में कौन-सी तस्वीरें लेने से बचना चाहिए। वास्तु में, रोते हुए बच्चों, उदास चेहरों या दुख और पीड़ा को दर्शाने वाली तस्वीरों को नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस तरह की तस्वीरें घर के लिए शुभ नहीं होती है और इन तस्वीरों को देखने से मन में उदासी और बेचैनी पैदा हो जाती है।

डूबते हुए सूरज की तस्वीरें लगाने से क्यों बचना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, डूबते हुए सूरज की तस्वीर को अक्सर किसी चीज़ के अंत या ठहराव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, ऐसी पेंटिंग को घर में न लगाने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ लोग इसकी सुंदरता को देखकर खरीद लेते हैं और घर में नकारात्मक शाक्ति का स्वागत करते हैं। इसलिए इन तस्वीरों को घर में ना लगाएं। बल्कि इसके विपरीत, उगते हुए सूरज की तस्वीर एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह नई शुरुआत, ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

अपने घर को प्रकृति और समृद्धि दर्शाने वाली तस्वीरों से सजाएं

घर में एक सुखद माहौल बनाने के लिए प्रकृति से प्रेरित सुंदर तस्वीरें लगाएं। हरे-भरे पेड़, पहाड़, खिले हुए फूल, बहता हुआ साफ पानी या खुला आसमान मन को शांति देते हैं। इसके अलावा, उड़ते हुए पक्षियों या एक खुशहाल परिवार की तस्वीरें भी घर की सजावट के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

Vastu Tips: घर में धन और सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये 7 वास्तु उपाय

तस्वीर लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

घर में कोई भी तस्वीर या पेंटिंग लगाने से पहले, उसके विषय और उससे जुड़ी भावनाओं पर विचार करें। इस बात पर ध्यान दें कि उसे देखने पर आपको कैसा महसूस होता है। अगर कोई तस्वीर बार-बार उदासी, डर या बेचैनी पैदा करती है, तो उसे हटा दें और उसकी जगह कुछ और लगा लें।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 5:40 PM IST

Advertisement