Vastu Tips: घर में धन और सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये 7 वास्तु उपाय
हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति, खुशहाली और धन-समृद्धि बनी रहे। ऐसे में आप ये वास्तु उपाय अपना सकते हैं।
मुख्य दरवाजा: घर का मुख्य दरवाजा हमेशा साफ रखें और वहां जूते-चप्पल जमा न होने दें।
उत्तर-पूर्व दिशा: उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को साफ रखें और भारी सामान रखने से बचें।
रसोई की सही दिशा: वास्तु मान्यता के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई होना अच्छा माना जाता है।
साफ पानी रखें: घर की उत्तर या पूर्व दिशा में साफ पानी रखना शुभ माना जाता है।
तिजोरी की दिशा: तिजोरी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और उसका दरवाजा उत्तर की ओर खुलना चाहिए।
बेडरूम की व्यवस्था: बेडरूम में भारी अलमारी या फर्नीचर दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रखना अच्छा माना जाता है।
टूटा सामान हटाएं: घर में टूटे बर्तन, बंद घड़ियां और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा न होने दें।
भारत के 7 सबसे अमीर क्रिकेटर, जिनके आगे बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी फेल
ये भी देखें