गोरखपुर में पुलिस विभाग में बड़े बदलाव, कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर  राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में आयोजित जनपदीय स्थापना बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए कई पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पद पर नियुक्त किया गया है। पढिए पूरी खबर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 9 September 2025, 8:31 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर  राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में आयोजित जनपदीय स्थापना बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए कई पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पद पर नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई जिले में पुलिस प्रशासन की दक्षता और कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।

10 अधिकारियों के स्थानांतरण

जानकारी के मुताबिक,  बैठक में कुल 10 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन पर निर्णय लिया गया। इसमें प्रमुख रूप से निरी0 वीरेन्द्र कुमार सिंह (प्रभारी त्रिनेत्र सेल) को अतिरिक्त निरी0 अपराध थाना गुलरिहा, निरी0 विनय कुमार को अतिरिक्त निरी0 अपराध थाना गोला, तथा उ0नि0 शैलेन्द्र मिश्र को व0उ0नि0 थाना राजघाट पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उ०नि० अरविन्द राय को व०उ०नि० थाना सिकरीगंज, उ०नि० इन्द्रसेन सिंह को पुलिस लाईन, उ०नि० मनीष गिरी को चौ०प्र० सुभाषचंद्रबोष नगर, उ०नि० दिनेन्द्र कुमार को पुलिस लाईन, उ०नि० बांके यादव को चौ०प्र० सुभाषचंद्रबोष नगर, उ०नि० आशुतोष राय को चौ०प्र० दुधरा बाजार, तथा आ० अनिल कुमार साहनी को थाना झंगहा में पदस्थापित किया गया है। सभी पदस्थापनों में जिम्मेदारी की गंभीरता और सेवा की आवश्यकता का विशेष ध्यान रखा गया है।

नई जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश

इस कदम के तहत सभी अधिकारी अपने नए पद पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्र0निरी0, वाचक, आंकिक, प्रधान लिपिक, मीडिया सेल, वीआईपी सेल, पीआरओ जनपद गोरखपुर को सूचनार्थ प्रतिलिपि भी भेजी गई है ताकि सुचारू रुप से कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में पूरी निष्ठा

इस प्रकार के बदलाव से न केवल जनपद गोरखपुर में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया में मजबूती आएगी, बल्कि जनता को भी बेहतर और शीघ्र सेवा प्रदान की जा सकेगी। अधिकारियों की नवीन नियुक्ति से पूरे जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राज करन नैय्यर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Nepal Protest: नेपाल में हाहकार…कैदी जेल से फरार…नहीं थम रहा हिंसा, भारत-नेपाल बॉर्डर को किया गया अलर्ट

यह नियुक्ति आदेश संख्या सीए-एसएसपी-टी-02/2025 दिनांक सितम्बर 06, 2025 को जारी किया गया। जनपदीय पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया है कि समय-समय पर ऐसे सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे ताकि पुलिस व्यवस्था जनहित में सशक्त एवं उत्तरदायी बनी रहे।

Location :