Hathras: सादाबाद के पूर्व विधायक छाबी मियां का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सादाबाद के पूर्व विधायक नवाब कुंवर मुस्तमंद अली खान उर्फ छाबी मियां का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को सादाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 November 2026, 10:56 AM IST
google-preferred

Hathras: सादाबाद के पूर्व विधायक नवाब कुंवर मुस्तमंद अली खान उर्फ छाबी मियां का मंगलवार शाम करीब सात बजे निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उन्होंने आगरा के बालूगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सादाबाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग आगरा स्थित उनके आवास की ओर रवाना हो गए।

सादाबाद की राजनीति में  रहा खास मुकाम

नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाले छाबी मियां का सादाबाद की राजनीति में खास मुकाम रहा। उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान और जनाधार के दम पर लगातार दो विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। वर्ष 1985 में उन्होंने लोकदल के टिकट पर पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे।

चुनाव चिह्न भी बदलकर चक्र हो गया

इसके बाद वर्ष 1989 में लोकदल का जनता दल में विलय हो गया और चुनाव चिह्न भी बदलकर चक्र हो गया। इसके बावजूद छाबी मियां ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी और दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। लगातार दो चुनाव जीतकर उन्होंने सादाबाद की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

जनता दल के प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई

वर्ष 1991 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तीसरी बार जनता दल के प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई। हालांकि उस समय राम लहर का प्रभाव था और कड़े मुकाबले में उन्हें 5015 मतों से हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बावजूद क्षेत्र की राजनीति में उनका प्रभाव और सम्मान बना रहा।

घर के पास स्कूल तो एडमिशन के ज्यादा चांस; दिल्ली में नर्सरी दाखिले से पहले समझ लें अंकों का गणित

आज सादाबाद में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक के निधन से सादाबाद क्षेत्र ने अपना एक अनुभवी राजनीतिक व्यक्तित्व खो दिया है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सादाबाद में बाग वाली मस्जिद के निकट स्थित उनके निजी कब्रिस्तान में किया जाएगा। अंतिम दर्शन और सुपुर्द-ए-खाक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, समर्थकों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है।

Location :  Hathras

Published :  25 November 2026, 10:56 AM IST

Advertisement